Menu
Search

“हमार गोठ न्यूज़ 24 की खबर का धमाका – 10 घंटे में प्रशासन वार्ड में उतरा!”

धर्मजयगढ़ -नगर पंचायत की लापरवाही और वार्ड की बदहाल व्यवस्था पर हमार गोठ न्यूज़ 24 की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक मशीनरी में हलचल मच गई। महीनों से अटके विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर उठी आवाज़ अब सीधे प्रशासन के कानों तक पहुँची है।


  अध्यक्ष–CMO पहुँचे ग्राउंड पर, खुद किया वार्ड का सर्वे


खबर के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भरत लाल साहू ने बिना देरी किए वार्ड क्रमांक 4 का आकस्मिक निरीक्षण किया।

यहाँ उन्होंने पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान से मुलाक़ात कर समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली।



    न्यूज़ का असर – अधिकारी-कर्मचारी पहुँचे जमीनी हकीकत देखने


रिपोर्ट प्रकाशित होने के अगले ही दिन अधिकारी–कर्मचारी टीम वार्ड पहुँचकर

नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी की सप्लाई सहित सभी समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जनता ने भी अधिकारियों के सामने कई मुद्दे खुलकर रखे।



    डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान से अधिकारी मिले – दिया भरोसा


निरीक्षण के बाद अध्यक्ष और CMO ने डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान से विशेष मुलाक़ात कर कहा—

“आपके वार्ड में लंबित विकास कार्य प्राथमिकता से शुरू होंगे। इंतज़ार अब खत्म होगा।”



  जनता की आवाज़ – प्रशासन की मजबूरी बन गई


हमार गोठ न्यूज़ 24 की खबर ने न केवल प्रशासन को सक्रिय किया,

बल्कि यह साबित कर दिया कि जनता की आवाज़ जब खबर बनती है,

तो व्यवस्था को भी जमीन पर उतरना ही पड़ता है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News