Menu
Search

जल्द घोषित होगा मनोनीत पार्षद का नाम

  •  धरमजयगढ़- राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जनताओ की मूलभूत सुविधाएं बेहतर दिलाने व प्रशासनिक कसावट लाने जनताओ की भावनानुरुप, सत्ताधारी दल के स्थानीय सीनियर सिटीजन तथा पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को (एल्डरमेन ) मनोनीत पार्षद राज्यपाल की अनुशंसा से किया जाता है।

    छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर 2023 को भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के में स्थापित होते ही पूर्व कांग्रेस सरकार की मनोनीत पार्षद का कार्यकाल स्वमेव खत्म हो गया।प्रदेश के सभी नगर पंचायत मे 03, पालिका में 5 तथा निगम में 8 पार्षद का मनोनयम होता है आसान्न नागरिय निकाय चुनाव 2025 में सम्पन्न होने के बाद अभी तक मनोनित पार्षद की सूची जारी नहीं हुआ है ।

   नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में 03 मनोनित पार्षद का चयन होना है जो मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा कर्मठ, जुझारू,कर्तव्यपरायन पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताको चयन कर अध्यक्ष द्वारा जिला मंडल अध्यक्षके पास तथा संबंधित विभाग मंत्री के पास नाम भेजा गया है। मंडल अध्यक्ष के द्वारा भेजे गए नाम की,मनोनित नियुक्ति पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार भेजे गए नामों की फेर बदल होना सुनिश्चित है जिसका सूची जल्द जारी होने वाला है।

    लोकसभा चुनाव से मंडल भाजपा  धर्मजयगढ़ की गुडबाजी स्थानीय लोगों से छिपी नहीं है।जो पार्टी कार्यक्रम तथा कुछ दिन पूर्व आए मुख्यमंत्री के सभा में स्पष्ट नजर आया। मंडल  प्रमुख के द्वारा भेजे गए नाम का यादि एल्डरमैन में नहीं आकर किसी दूसरे कार्यकर्ता का नाम जारी होता है तो पार्टी कार्यकर्ताओं की गुडबाजी "मुरब्बा " बन जाएगी"हमर गोठ न्यूज़ 24" दावा  करती है मंडल द्वारा भेजे गए नामों की लिस्ट में फेरबदल होना सुनिश्चित है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News