Menu
Search

15 वा वर्ष सार्वजनिक युवा नव दुर्गा उत्सव 22 सितंबर से बसस्टैंड में

धर्मजयगढ़ - बुराई पर अच्छाई की जीत विजयदशमी के नाम से जाना जाता है । त्रेता युग के भगवान राम ने इसी दिन व्यभिचारी रावण का वध किया था एवं प्रकृति देवी मां दुर्गा ने 09 दिन के युद्ध के उपरांत 10 वें महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी । इस त्यौहार को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है

         मां आदिशक्ति जगत जननी के आधार पर जिनके अवतार चरित्र को हजारों मुंह से शेषनाग भी काटने में समर्थ नहीं मा निज स्वभाव से चराचर योगियो को सरल दृष्टि से चतुर्वेद पुरुषार्थ प्रदान करती है इस अवसर पर इन रूपों में सारे जगत की सेवा का अवसर प्रदान कर मनोवांछित फल प्रदान करती है ।

        सोमवार 22 सितंबर कलश यात्रा एवं घटस्थापना, प्रथम दिन स्वरूप मां  "शैलपुत्री " की पूजा की जाती है , इनकी पूजा करने पर बुरे प्रभाव और अपशकुन दूर होते हैं । भक्त को पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए

             मंगलवार 23 सितंबर मां "ब्रह्मचारिणी " की स्वरूप की पूजा की जाती है सच्चे मन से पूजा करने पर दुख , दर्द , तकलीफ दूर होते हैं । भक्त को इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए ।

            बुधवार 24 सितंबर "चंद्रघंटा देवी " की पूजा की जाती है जो शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती है माता की पूजा करने पर शक्ति का संचार होता है भक्तों को इस दिन ग्रे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए ।

           गुरुवार, शुक्रवार 25, 26 सितंबर इ स दिन माता "कुष्मांडा " की पूजा की जाती है माता की पूजा करने पर भविष्य में आने वाली समस्त विपत्ति दूर हो जाती है । भक्त को संतरे रंग की वस्त्र धारण करना चाहिए ।

           शनिवार 27 सितंबर इस दिन मां " स्कन्धमाता " की पूजा अर्चना की जाती है स्कन्धमाता  की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर भक्त पर विशेष कृपा होती है भक्त को इस दिन सफेद रंग की वस्त्र धारण करना चाहिए । शनिवार 28 सितंबर मा "कल्याणी " की पूजा की जाती है, माता की पूजा से बृहस्पति ग्रह नियंत्रित होती है भक्त को हिम्मत व शक्ति की वृद्धि होती है तथा लाल रंग का वस्त्र पहनना चाहिए ।

      सोमवार 29 सितंबर का "मां कालरात्रि " की पूजा की जाती है इस पूजा को करने पर भक्तों को वीरता का संचार होता है । भक्त को इस दिन नीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए

      मंगलवार 30 सितंबर कन्या पूजा आठवें दिन माता "महागौरी " की पूजा अर्चना का विधान है । माँ राहु ग्रह को नियंत्रित करती है और भक्तों के जीवन के सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है इस दिन गुलाबी रंग की वस्त्र धारण करना चाहिए ।

       बुधवार 01 अक्टूबर माँ " सिद्धियात्री " की पूजा आराधना की जाती है । इनकी पूजा से ज्ञान ,वृद्धि का संचार होता है इस पूजा के साथ नवदुर्गा की पूजा संपन्न होती है सच्चे मन से पूजा करने पर सफल कार्य सिद्ध होते हैं इस दिन 09 कन्याओं को भोजन कराने उपहार देने से भक्तों का कल्याण होता है भक्त को इस दिन पर्पल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए ।

        मां दुर्गा की पूजा को सफल बनाने सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति का गठन किया गया है । जिनका अध्यक्ष विजय यादव जी, उपाध्यक्ष अनिल पांडे जी, प्रशांत सरकार जी, कैलाश जेठवानी जी, रमेश चेनानी जी, त्रिपाठी जी, संजय जेठवानी जी, राजू अग्रवाल जी, मेराज खान जी, रोहित बेहरा जी, सचिव इंद्र कुमार जेठानी जी, सह सचिव शिवा सोनी जी, अमित यादव जी, कोसाध्यक्ष गोविंद महन्त जी, सहकोष भगवान सिंह जी, अजय यादव जी, सतीश भारती जी, तथा पूजा प्रभारी टार्जन भारती जी, बाबा सहगल जी, घनश्याम जी, चंदन तिवारी, बृजमोहन पटेल जी, धर्मवीर शर्मा जी, भंडारा प्रभारी सर्वश्री भवानी सोनी, संजय मंडल, शिव पटेल तथा श्यामलाल साहू मनोनित किया गया ।

        सार्वजनिक नव दुर्गा समिति बसस्टैंड 2025 के समिति के संरक्षक गण सर्वश्री सांसद, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नगर के गणमान्य नागरिक तथा प्रतिष्ठित जन है । जिसमें सभी धर्म के लोग सदभावना पूर्वक एक साथ मिल - जुल कर माता की पूजा के साथ-साथ प्रतिदिन भंडारा व रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न किया जाता है ।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News