Menu
Search

तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तमनार क्षेत्र के आमाघाट में एक खेत में अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो, पति मार्शल संगा, निवासी झारखंड, द्वारा सब्जी की खेती के साथ-साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि लगभग एक एकड़ भूमि में अफ़ीम की खेती की गई थी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध अफ़ीम की खेती जैसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News