Menu
Search

नगर पंचायत की गतिविधियों पर भाजपा संगठन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने के साथ ही धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में भी भाजपा का नेतृत्व है। ऐसे में नगर की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से कई मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर उठ रहे विवादों और आरोपों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं तथा जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों और संगठन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।


नगर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कुछ निर्माण कार्यों के भुगतान और कार्यों के निष्पादन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में ट्रैक्टर के टायरों की अदला-बदली से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद स्थिति को पूर्ववत किए जाने की बातें भी चर्चा में हैं।


इन घटनाओं के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर आम लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार के मामले सार्वजनिक रूप से सामने आ रहे हैं, तो अन्य कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।


इधर, नगर के भाजपा संगठन की चुप्पी को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोग संगठन और संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर यह मांग भी की जा रही है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।


जनता की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है और आने वाले समय में इसका असर स्थानीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News