Menu
Search

P.W.D विभाग के ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में धांधली साइट इंजीनियर मौन



धर्मजयगढ़ : -  5 वर्ष पहले खरसिया  - पत्थलगांव राज्य मार्ग की निविदा प्राप्त ठेकेदार के द्वारा अब जाकर नगरीय क्षेत्र धरमजयगढ़ से  खरसिया मार्ग वार्ड -02 - 03 मे  सड़क के एक किनारे नाली निर्माण किया जा रहा है | ठेकेदार के द्वारा उक्त नाली निर्माण में जोरों से निर्माण सामग्री का धांधली किया जा रहा है विभाग के द्वारा निर्माण क्षेत्र में समयपाल  उपस्थित नहीं रहता है तथा साइड इंजीनियर भी नदारत  रहते  हैं ठेकेदार निर्माण कार्य धांधली करते हुए निर्माण  कर रहे हैं । 

डामरीकरण के समय उक्त सड़क में 02 लेयर मे  10 - 12  इंच का डामरीकरण करना था परंतु 06 इंच करके इति श्री करते हुए बिल निकलवा लिया है अब 5 वर्ष बाद जब नाली निर्माण किया जा रहा है जिसमे लगने वाली छड़ कम करते हुए छड़ गायब कर रहे हैं और रात को ढलाई कर ढक दे रहे हैं बनाई गई नाली में ब्यूरिंग एक दिन भी नहीं कर रहे हैं ।

सरकार गुनवत्तायुक्त निर्माण कराए जाने फण्ड जारी करता है तथा काम गुणवत्तापूर्वक कराने विभागीय कर्मचारी होता है परन्तु ठेकेदार के द्वारा मनमानी कार्य करने पर दोषी कौन है। ठेकेदार को भुगतान पूरा बराबर मिलेगा नाली गुणवत्तायुक्त न होने व टूटने पर परेशानी वार्ड वासी को होगा ।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News