धर्मजयगढ़ केंद्र सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखना प्रधानमंत्री किसान योजना लागू किया है। जो प्रतिवर्ष सीमांत किसान को ₹6000 अनुदान देता है। उक्त राशि बंदर बांट व वास्तविक किसानों को प्रदान करने किसान आई.डी. का पंजीयन करना निश्चित किया है। इस ऐप पंजीयन बैगर किसान अपना धान उपार्जन केंद्र में धान नहीं बेच पाएगा। और तो और इन्हें पी.एम. किसान सम्मान निधि भी नहीं मिलेगी।
सरकार सभी काम को पारदर्शिता, कसावट लाने व कंप्यूटरीकृत करने ऐप बनाकर सभी को उनका लाभ प्रदान कराता है। किसानों की धान बेचने व प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्राप्त करने किसान आई.डी. ऐप में जाकर बनवाना होगा।एवं भविष्य में सरकार द्वारा किसानों की जनहित योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को ही प्राप्त होगा। कृषि विकास अधिकारी खान सर ने बताया कि फर्जी तरीके से कई लोग उक्त सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। जिस कारण धर्मजयगढ़ ब्लॉक में ही लगभग 12 करोड रुपए का रिकवरी है। गलत तरीके से लिए गए लाभ को सरकार वसूली अभियान भी चलाएगा। नियम विरुद्ध लिए गए शासकीय कर्मचारी द्वारा सम्मान निधि स्वत: जमा किया जा रहा है। शेष किसानों से भी वसूली किया जायेगा।
केंद्र सरकार किसान की सम्मान निधि योजना 6000 प्रति वर्ष राज्य सरकार किसान उन्नत योजना धान की जगह अन्य विविध फसल के लिए 11000 प्रति एकड़ दिया जाएगा। किसान आई.डी. बनवाने सभी लोकसभा केंद्र को अधिकृत कर दिया गया। तथा कृषि विभाग धर्मजयगढ़ में भी एक सी.एस.सी पंजीयन अभिकर्ता को बैठाया गया है। जो उपयुक्त आई.डी. बनवा रहा है। जो निशुल्क है।
Leave Your Comment