
धरमजयगढ़ | रायगढ़ — आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ क्षेत्र में जनसेवा के लिए समर्पित चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने एक बार फिर समाजहित में सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, तुर्रापारा में आयोजित इस शिविर का संचालन रायगढ़ स्थित विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के सहयोग से किया गया, जिसमें निसंतान दंपतियों की जांच, अस्थि रोग, सामान्य बीमारियां, बाल एवं शिशु रोग तथा भ्रूण संबंधी समस्याओं का परामर्श दिया गया।
शिविर में सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुबोध नायक, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येश शर्मा तथा भ्रूण रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में क्षेत्र के लगभग 250 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श और जांच का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलना बड़ी राहत और सौभाग्य की बात है।
पीएचसी बायसी को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान
डॉ. खान की कार्यशैली और समर्पण का ही परिणाम है कि पीएचसी बायसी को स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक रानू साहू तथा जिला पंचायत रायगढ़ के तत्कालीन सीईओ चंदन त्रिपाठी के हाथों डॉ. खान को सम्मानित किया गया था। अस्पताल की साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर समन्वय के लिए उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।dharm
इस अवसर पर डॉ. खान ने कहा कि जब तक वे धरमजयगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं, तब तक जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। जनता का विश्वास और सेवा का संकल्प ही उनकी कार्यशैली की पहचान है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे सेवाभावी चिकित्सकों के प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
Leave Your Comment