Menu
Search

नगर पंचायत की सड़क पर गड्ढे की, गड्ढो पर सड़क

धर्मजयगढ़- नगर पंचायत की जनता मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने नागरिक निगम का गठन कर जनसंख्या के अनुरूप नगर पंचायत,नगर पालिका,व नगर निगम,का गठन किया जाता है जिसके सूचारू, सुव्यस्थित रूप मूलभूत से सुविधा प्रदान हो सके परंतु नगर पंचायत धर्मजयगढ़ की दो सड़क एक पोस्ट ऑफिस से राजीव गांधी चौक दूसरा कन्या हाई स्कूल से  पीपरमार चौक 3 किलोमीटर लंबी सड़क जो नगर पंचायत द्वारा संभाली नहीं जा रही है
                किसी भी देवालय के समक्ष सड़क खराब हो तो  तुरंत बना दिया जाता है शिक्षा के मंदिर के सामने बनी सड़क क्यों नहीं बनता नगर पंचायत के प्रति वर्ष सरकार द्वारा करोड़ों रुपए आवंटन किया जाता है  अधोसरचना मड़ हो गया क्या राज्य परिवर्तत  मड़ प्रस्तुत सड़क तो बनती है निश्चित 'समय अवधि से पहले खराब हो जाती है 2012-13 में महज 1 किलोमीटर सड़क पोस्ट ऑफिस से राजीव गांधी चौक तक सड़क निर्माण में 16 लाख के  निविद्ध कार्य में 72 लाख का भुगतान किया गया बाद में डामरीकरण अलग 
 से हुआ है वही गांधी चौक से पीपरमार चौक 7 वर्ष में तीन बार निर्माण कार्य किया  नियमतः नगरीय क्षेत्र सड़क बनाने में 8 वर्ष के बाद ही उसी  स्थान पर दोबारा निर्माण कियाजाता है परंतु उक्त सड़क 7 वर्ष में 3 बार बन चुका है और आज चौथी बार बनने के लिए अग्रसर है
       धरमजयगढ़ महा विश्वविद्यालय के सामने सड़क पीपरमार चौक से गांधी चौक के सामने नगर पंचायत की सड़क ,गड्ढों में तब्दील हो रखी है बच्चों लोग कॉलेज इस  गड्ढे,गड्ढो युक्त  सड़क पर कर जाते हैं तथा आम जनता से अपना आवगमन करते हैं बच्चे लोग स्कूल जाते हैं कभी भी दुर्घटना घट सकता है 
         नगर पंचायत के प्रभारी C.M.Oरोज सुबह से शाम तक फोटो खिंचवाकर व्हाट्सएप में डालने पर मस्त है उक्त सड़क की मरम्मत जल्द नहीं किए जाने पर कॉलेज के बच्चों द्वारा गांधीवादी व उग्रा आंदोलन करने बाध्य होंगे जिसकी सारी जवाबदारी नगर पंचायत की होगी ,नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि में भी कुछ खास जिम्मेवारी नजर नहीं आ रही है
 

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News