Menu
Search

प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता पर टिप्पणी को लेकर मंडल भाजपा आक्रोशित

धर्मजयगढ़ -बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच नेताओं की बयानबाज़ी ने सियासत को गरमा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सौ वर्षीय दिवंगत माता पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे धर्मजयगढ़ भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं,ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला, महात्मा गांधी चौक में जोरदार नारेबाजी के साथ दहन किया।

       मंडल अध्यक्ष भरत साहू ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन सत्ता पाने की लालसा में इस तरह की ओछी  टिप्पणी कभी स्वीकार्य नहीं हो सकती। एक चुने हुए प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता का अपमान करना केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि बिहार की जनता और देशवासियों का भी अपमान है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने चुनावी हार को सामने देखकर मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है। तेजस्वी यादव तथा राहुल गांधी अपनी सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता के बारे में असभ्य भाषा का इस्तेमाल करवा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यूपीए गठबंधन बौखलाहट और निराशा से ग्रसित हो चुका है

   वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर,जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और मतदाताओं को बताया जाएगा कि विपक्ष किस स्तर तक गिर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जनता की समस्याओं पर बोलने के बजाय व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं। चुनाव प्रचार में इस तरह की भाषा से साफ है कि महागठबंधन अपनी संभावित हार से हताश और निराश हो चुका है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News