
धरमजयगढ़ - जून की पहले पखवाड़े में 15 दिन अच्छी बारिश होने बाद अचानक मानसून बेरुखी होकर भटक गया जुलाई के शुरू से ही अच्छी बारिश हुई किसान अपनी खेतों में तिलहन फसल, धान फसल, की बुवाई, रोपाई कार्य शुरू कर दिया क्षेत्र में 90% कृषि कार्य संपन्न हो चुका है
जुलाई की अंतिम सप्ताह में धुआंधार दो तीन दिन अच्छी बारिश होने के बाद एका एक बारिशबंद हो गई पिछले 10 12 दिन से हल्की-फुल्की बूंदाबांदी तथा खंड वर्षा हो रही है बारिश बेरुखी के कारण किसान धान की ब्यासी करने पीछे रहे हैं तथा मक्का बोने वाले किसान उर्वरक नहीं दे पा रहे हैं कहीं-कहीं धान की खेतों में दरार आ गई है तथा मक्का की पौधे में ग्रोथ नहीं हो रहा है जो पीला पड़ जा रहा है क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही है
Leave Your Comment