Menu
Search

खरसिया मुख्य मार्ग से दुर्गापुर पहुँच सड़क सालो से निर्माण नहीं

  • 01 Aug 2025


धर्मजयगढ़ - सरकार ग्रामीण विकास के लिए ग्राम पंचायत का गठन किया ताकि ग्रामीणों का सर्वागिण बिकास हो सके। जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ में 118 ग्राम पंचायत है सबसे निकट बायसी कालोनी जिसकी जनसंख्या 5000 हजार से अधिक है तथा यह पंचायत नगरीय क्षेत्र से लगा हुआ है। पंचायत के अश्रित ग्राम हाथीगड़ा मुख्य मार्ग से महज 2km है। 
1990 में बनायी गई W.B.M. सड़क पर बिछाई गई 80m.m. जो आँखे फाड़ फाड़ देख रही है। 
4 दशक में उक्त सड़क पर मुरुम तक बिधी नहीं है। 
        धर्मजयगढ़  खरसिया मुख्य मार्ग, धर्मजयगढ़ से मात्र 4 km दूरी पर बायसी कालोनी पंचायत के अश्रित  ग्राम हाथीगड़ा पहुँच मार्ग है जो आगे दुर्गापुर पंचायत को जोड़ती है। इस गांव की जनसंख्या 300 के आस पास तथा पड़ोसी पंचायत के अश्रित ग्राम दुर्गापुर कालोनी की मोहल्ला का जनसंख्या 250 के पास है दोनो ग्राम मे लगभग 70 परिवार निवासरत है। यह सड़क 1990 के दशक में मुरम  रोड हुआ करता था 1990  के वर्ष मे WBM सड़क 80 m.m. बोल्डर से बनवाया गया था तत्कालिय समय के उपरांत आज तक इस सड़क पर मुरम तक बिछायी नही गई है जिससे W.B.M की सड़क पर कई दुर्घटना घट चुका है। 
        सड़क ठीक न होने के कारण रहवासी लोगो के अवागमन फसे काफी परेशानी होता है तथा इनके लिए परिवार के बच्चो को स्कूल जाने - आने में तकलीफ होता है। सरपंच, पंच, जनपद सहस्य जिला पंचायत चुनती तो है, इसके मूलभूत की रकम कहा - कहा बंदरवाट कर देता है मगर इस सड़क की जीर्णोद्वार पर अभी तक ध्यान नहीं दिया बताना लाजमी होगा प्रतिवर्ष सरपंच को 3 - 4 लाख B.D.C.को 2 लाख D.D.C. को 8 लाख रुपया मूलभूत राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। जो छोटी - छोटी कार्य को प्राथमिकता से पुरा करे। 
       प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विगत 15 वर्षो तक चला तदुउपरांत पिछले 7- 8 वर्षो से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना चल रहा है जिसमे बची 2 से 3 कि. मी. सड़क को सम्मलित किया गया पिछले 2 बार एक ही सरपंच डी.डी.सी.  , विधायक व B.D.C.  तीन बार इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किये व कर रहे है। क्या कभी इनकी नजर इस सड़क पर वोट लेने के समय के अलावा पड़ी नहीं, यहाँ तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का कार्यालय नगर मे स्थापित है बहरहाल वर्तमान मे जझारु, कर्मठ, युवा B.D.C.  निर्वाचित हुआ है जो जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी है। लोगो की उम्मीद जागी अब 80 m.m. के पाट दिया जायेगा।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News