Menu
Search

धर्मजयगढ़ ब्लॉक में जल्द खुलेगी दो पावर प्लांट

धर्मजयगढ़ - प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण, जमीन के नीचे अपार कोल भंडार उदयपुर स्टेट का क्षेत्र अनुविभाग धर्मजयगढ़, आजादी के 78 वर्ष के बाद विकास से कोसों दूर, बनगैहा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ विनाश की पटरी पर आ चुकी है, इस अनुविभाग में विगत कुछ वर्षों से कई कोल माइंस चालू है अब उद्योग लगाने के साथ - साथ 02 पावर प्लांट जल्द लगने की संभावना है
           धर्मजयगढ़ अनुविभाग एशिया महाद्वीप के सबसे बड़ा कोल भंडार पर बसा हुआ है यहां के % रहवासी कृषि कश्तकारी कर अपना भरण पोषण तथा वनोंपज से प्राप्त आय से अपना जीवन यापन करते हैं मध्यप्रदेश गठन के साथ बना धर्मजयगढ़ अनुविभाग राजनीतिक क्षेत्र में भी दबदबा बनाते हुए राज्यमंत्री,केंद्रीय राज्यमंत्री, अब मुख्यमंत्री तक बन चुके हैं ।  क्षेत्र की राज्य व केंद्र तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रबल इच्छा शक्ति न होने के कारण इस क्षेत्र विकास से काफी पीछे है युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर दूसरे प्रदेश में सेवा देते या बेरोजगारी की कतार पर खड़े होकर पुश्तैनी कामकाज में लगे हुए हैं
         यह अनुविभाग पूर्व व पूर्व में पत्थलगांव पश्चिम में कोरबा उत्तर में मैनपाट सरगुजा तथा दक्षिण में खरसिया तक फैला है कुछ वर्ष पहले से ही S.E.C.L . द्वारा कई कोल माइंस संचालित है छाल एरिया में 03 तथा           कुड़ूमकेला  एरिया में 02 खदानें चालू है तथा 8 से 10  खदान खुलने का, प्रस्तावित है जिसका कार्यवाही चल रहा है कुछ खदान ओपन होने का अंतिम प्रक्रिया चल रहा है । परंतु चालू खदान ओपन व अंडर ग्राउंड होने के बाद भी स्थानीय लोगों को रोजगार सीमित भाग में मिल रहा है। तथा कंपनी के द्वारा अनुभवी अन्य खदान में कार्यरत  कर्मचारियों का तबादला कराकर अपना कार्य संपन्न कर रहे हैं जिससे स्थानीय पढ़े लिखे युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
        अनु विभाग क्षेत्र में विनाश तो गतिमान है परंतु विकास कुछ नहीं ना यहां उद्योग, कल -  कारखाना लग रहा है लोग कृषि कार्य व वनोपज पर आश्रित होने के कारण उनकी जीवन स्तर व जीवन जीने का तरीका पिछड़ा है चर्चा हो रहा है की छाल क्षेत्र में गोदावरी पावर प्लांट की 2012 -13 में दी गई भूमि पर पावर प्लांट न खुलने के कारण सरकार की प्रेशर में कंपनी उक्त एरिया को गौतम अडाणी को बेच दिया है। उस क्षेत्र में अब अडाणी कंपनी की पावर प्लांट खुलेगी दूसरा S.E.C.L के द्वारा  ऐड़ू खरसिया क्षेत्र में पावर प्लांट खोलने के लिए भूमि चयनित कर रहा है। निकट भविष्य में दो पावर प्लांट चालू होने की प्रबल संभावना है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News