
धरमजयगढ़ - 1956 में बनी धरमजयगढ़ अनुविभाग कार्यालय लगभग 2.80 हे० भूमि पर फैला है इन कैंम्पस में तहसील कार्यालय, अनुविभाग कार्यालय (रा.) सत्र न्यायालय एवं अनुविभाग कार्यालय (P.W.D.) के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्यालय लोक निर्माण विभाग कार्यालय के भवन के साथ लगा एक कमरा में संचालित हो रहा है। नया रजिस्ट्री कार्यालय निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को शासकीय स्वीकृति हेतु स्टीमेंट बना कर भेजा है।
शासन द्वारा अनुविभाग कार्यालय में समस्त कार्यालय का रेनुवेशन के लिए 1.02 लाख रुपया स्वीकृत किया है I जिसका लगभग 70% काम हो चुका है, तथा शेष काम प्रगति पर है I कैंपस के चारों तरफ बनी अंग्रेज जमाने की बाउंड्री वॉल के निर्माण बजट के अनुसार किया जाना है। बजट न होने पर D.M.F. फण्ड की मांग करने की बात विभाग द्वारा कही गई ।
सरकार की राजस्व बढ़ाने जमीन, प्रापर्टी की खरीदी - बिक्री करने के लिए सरकार द्वारा स्टाम्प वेंडरो व दस्तावेज लेखक की नियुक्ति जिला रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा कमिशन - बेज पर 05 व 07 लोगों को लाइसेंस जारी किया है। बैठने की जगह निश्चित न होने के कारण इन स्टाम्प वेंडर व दस्तावेज लेखकों रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने तथा अनुविभाग कार्यालय की बरन्दा मैं यदा - कदा बैठकर ग्राहकों का काम संपादित कर रहा है। तथा जगह न होने के कारण लाइसेंस जारी स्टाम्प वेंडर भी कैंपस के अन्दर मन - मुताबिक जगह पर बैठे काम कर रहे है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा उपरोक्त बजट में से अनुविभागीय अधिकारी की मार्गदर्शन लेकर इन स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखकों के लिए कैंपस के अंदर एक मुख्य स्थल टीन शेड का निर्माण करेगा जिससे,किसानों, व्यापारियों प्रॉपर्टी डीलरों केअपना काम करने वाला करवाने एक ही छत प्राप्त हो जाएगा ।
Leave Your Comment