
धर्मजयगढ़- पहला एशिया कप 1984 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, तीन देशों के बीच खेला गया था, इसकी शुरुआत एशियाई देशों के बीच रिश्ता बेहतर करने हुई थी। यह टूर्नामेंट 2008 से हर 2 साल में एक बार खेला जा रहा है।16 बार खेले जा चुके टूर्नामेंट में आठ बार भारत, छह बार श्रीलंका और दो बार पाकिस्तान ने खिताब जीता है। इस बार टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप के 17वीं संस्करण का टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को करनी थी, पाकिस्तान के साथ तल्ख रिश्तों के कारण मैच न्यूट्रल वैल्यू पर करने पड़ते।ऐसे में भारत ने आधिकारिक मेजबानी टूर्नामेंट यूएई के अबू धाबी और दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार इस टूर्नामेंट में आठ देश भाग ले रहा है।भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका सीधे क्वालीफाई देश है। तथा ओमान ,यूएई ,हांगकांग ने एशियाई क्रिकेट काउंसलिं के टॉप टीयार टूर्नामेंट प्रीमियम कप के आधार पर स्थान पाया है।इन आठ टीम को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ए ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई है। तथा बी ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग है
वर्तमान में भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय खेल क्रिकेट है।क्रिकेट मैच का आनंद लेने देश की एक तिहाई जनता जिसमें बूढ़े, जवान, बच्चे, महिलाएं तत्पर रहते हैं। खासकर भारत के चित्र प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ मैच का। एशिया कप की सारे प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारतीय समय अनुसार सभी मैच रात्रि 8:00 बजे शुरू होंगे। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ खेला जाएगा।
Leave Your Comment