Menu
Search

25 वे राज्योउत्सव के उद्घाटन के लिए एक नवंबर को प्रधानमंत्री रायपुर आएंगे

धर्मजयगढ़ - 1 नवंबर 2000 ईस्वी को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने मध्य प्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया जिसका 25 वॉ सालगिरह है । प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा राज्योउत्सव कार्यक्रम पर सेंट्रल लेबल के नेताओं के साथ दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया जाता रहा है । इस वर्ष इस राज्योंत्सव के कार्यक्रम/ उद्घाटन पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 01  नवंबर को ही राजधानी आएंगे और उसी रात 8:00 बजे को लौट जाएंगे ।

   प्रधानमंत्री जी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से लेकर सेक्टर 24 स्थित नवीन स्पीकर हाउस तक प्रधानमंत्री जी का रोड शो होगा स्वागत के लिए 12 स्थानो पर मंच बनाए जाएंगे  । यहां से भाजपा संगठन के पदाधिकारी स्वागत करेंगे ।स्पीकर हाउस से ही प्रधानमंत्री 05 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों पर शामिल होंगे, जिसमें प्रथम नया रायपुर में स्थित सत्य साई अस्पताल द्वितीय प्रजापति ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी आश्रम तृतीय ट्राईबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे इसके बाद नवनिमित विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे अंत में राज्योत्सव का शुभारंभ कर आमसभा को संबोधन करेंगे । हालांकि प्रधानमंत्री जी के प्रवास का अंतिम कार्यक्रम अब तक अधिकारी रूप से जारी नहीं किया गया है । प्रोटोकॉल जारी होने के बाद ही आगे की व्यवस्थाएं/ कार्यक्रम तय किया जाना है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News