Menu
Search

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में ट्यूबलर लाइट योजना में भारी अनियमितता, घटिया निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

धरमजयगढ़ 

धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे ट्यूबलर लाइटों के कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नगरवासियों ने इस योजना में घटिया सामग्री के उपयोग और स्वीकृत एस्टीमेट से कम कार्य किए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा विभिन्न वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए  करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। योजना के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली ट्यूबलर लाइट, मजबूत पोल, सुरक्षित वायरिंग और मानक उपकरण लगाए जाने थे। लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

  स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्थानों पर निम्न गुणवत्ता की लाइटें लगाई गई हैं, जो कुछ ही दिनों में खराब हो रही हैं। कई जगहों पर पोल सही तरीके से स्थापित नहीं किए गए हैं और खुले तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इससे आमजन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार एस्टीमेट में दर्शाई गई सामग्री और वास्तविक कार्य में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। जहां मोटे केबल, मजबूत स्टैंड और टिकाऊ उपकरणों की आवश्यकता थी, वहां सस्ते और हल्के सामान का उपयोग किया गया है। इससे ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी संदेह गहराने लगा है।

  नगरवासियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह योजना पूरी तरह विफल हो सकती है और सरकारी धन का दुरुपयोग होता रहेगा।


अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जनता के हित में क्या ठोस निर्णय करता है।

संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment
Recent Added News